Kanpur News: निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, लखनपुर की ओर से शुक्रवार को शिवदीन पुरवा स्थित पंचायत भवन में 'आयुष आपके द्वार' अभियान के तहत निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। प्रधानाचार्य डॉ. हर्षवर्धन सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में प्रो. डॉ. योगेन्द्र सिंह माहुर, प्रो. डॉ. शिवेंद्र कुमार पटेल, प्रो. डॉ. सुशील दुबे, प्रो. डॉ. नीतू सिंह, डॉ. श्रुति सिन्हा और डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.