कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नालों की साफ-सफाई में लापरवाही बरतना 15 कंपनियों को महंगा पड़ गया। अब ये कंपनियां नगर निगम में कोई काम नहीं पा सकेंगी। इन कंपनियों को नगर निगम ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके अलावा गंदगी फैलाने वाली शराब की कैंटीनों को भी बंद करने की बात नगर निगम ने कही है। सफाई व्यवस्था, नाले-नाले और सीवर से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार को महापौर ने जोन 3 के पार्षदों संग बैठक की। इस दौरान महापौर ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। वार्ड-18 की पार्षद आरती गौतम ने दीप तिराहे से साकेत नगर तक अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नाले व सीवर चोक हैं। इस पर महापौर ने नाला सफाई न होने की शिकायतों पर पूछा तो मुख्य अभियन्ता ने बताया कि नाला सफाई कार्य में इस साल 15 निविदादाताओं को ब्लैकलिस्ट किया गय...