Kanpur News: नाबालिग से साफ करवा रहे नाली, मौज काट रहे सफाई कर्मी
कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: रूरा। ग्राम पंचायतों में गांव-गांव तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सरकारी दावों की मैथा विकास खंड की मड़ौली ग्राम पंचायत में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार द्वारा बजट खर्च कर नियुक्त किए गए सफाई कर्मी खुद काम करने के बजाय मौज काट रहे हैं और अपनी जगह नाबालिगों से काम करवाकर मौज कर रहे हैं। गुरुवार को मड़ौली गांव में नालियों की सफाई का जिम्मा एक नाबालिग बच्चा संभालता नजर आया। मौके से तैनात सफाई कर्मी पूरी तरह नदारद था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पहली बात तो नियमित रूप से सफाई होती ही नहीं है, और जब कभी सफाई का नंबर आता भी है, तो कर्मचारियों की जगह नाबालिगों को भेज दिया जाता है। ये नाबालिग जैसे-तैसे खानापूर्ति कर निकल जाते हैं, जिससे नालियां और गलियां जस की तस गंदी बनी रहती हैं। स्थानीय निवासियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.