Kanpur News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने चार माह पूर्व घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय बेटी चार माह पूर्व घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुशील पुत्र दीपू कथित तौर पर घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पहले बेटी के व्यवहार पर शक होने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद जांच कराने पर उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में गजनेर थानाध्यक्ष सनत कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.