कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। चकेरी में एक महिला ने अपनी ननद के 22 वर्षीय बेटे पर नाबालिग बेटी को अश्लील मैसेज भेजने, फोन पर बात करने का दबाव बनाने और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकेरी निवासी महिला के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले चंदौली निवासी उनकी ननद का बेटा एक महीने तक उनके घर पर रुका था। इस दौरान उसकी दोनों बेटियों और बेटे से घुल-मिल गया था। आरोप है कि वह 17 वर्षीय छोटी बेटी के साथ फोटो भी खिंचवाता था। एक महीने बाद घर लौटने के बाद उसने किशोरी को फोन करना शुरू कर दिया और अश्लील मैसेज भेजने लगा। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर वह किशोरी पर फोन पर बात करने का दबाव बनाता था। बात न करने पर आत्महत्या करने की धमकी भी ...