Kanpur News: नागेश्वर धाम से निकले प्रभु जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े भक्त
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। श्री जगन्नाथ सेवा समिति दक्षिण द्वारा आयोजित 24वें श्री जगन्नाथ महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रातः पांच बजे प्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी मार्बल मार्केट ओ-ब्लॉक स्थित नागेश्वर धाम से महोत्सव स्थल पहुंचे, जहां मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। इस दौरान मोर छड़ी लहराई रे और सारे धाम में एक ही धाम जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। महिला मंडल की 56 सदस्यों ने घरों में तैयार किए गए व्यंजनों से प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया। वहीं आज प्रभु की रथ यात्रा किदवई नगर चौराहे से निकलेगी। इस मौके पर संयोजिका संगीता गुप्ता, अध्यक्ष अनीता गुप्ता, प्राची मिश्रा, अलंकार ओमर, हर्षित ओमर, पंकज अग्रवाल व विनायक पोद्दार समेत आदि सदस्य रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: फुहारों के बीच निकली भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.