Kanpur News: नहीं बन पा रही सड़क, कीचड़ से गुजर कर स्कूल जा रहे बच्चे
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र की नई बस्तियों तक सड़क निर्माण न होने से आवागमन में समस्या बनी हुई है। दैनिक कार्यों से निकलने वाले लोग व स्कूल को जाने वाले दर्जनों बच्चों के सामने समस्या बनी हुई है, लेकिन कई बार लिखित व सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद अब तक यहां के लोग नगरीय क्षेत्र में रहने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर पंचायत अकबरपुर के अशोक नगर वार्ड निवासी विनोद तिवारी, लक्ष्मी, अभिषेक सिंह, सिम्मी, शिवमंगल सिंह, पूजा, गुड्डू दुबे, नीलम, गुड्डू दीक्षित, धर्मेन्द्र यादव व संगीता यादव ने बताया कि करीब 8 वर्षों से निवास करने के बावजूद यहां पर विकास की किरण तक नहीं आई है। करीब आठ माह पहले सड़क पर पीएम जलयोजना के तहत खोदी गई सड़क में पाइप लाइन बिछाने के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.