Kanpur News: नहीं थम रहा बुखार, एक और मासूम की गई जान
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। जिले में बुखार का प्रकोप जानलेवा बन रहा है। इसकी चपेट में आकर मरीजों की लगातार मौतें हो रही है। रविवार को पनकी से अपने ननिहाल नोनापुर आई दो साल की मासूम की बुखार से हालत गंभीर हो गई। परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इसके सहित माह भीतर जिले में उल्टी दस्त बुखार से मरने वालों की संख्या सात हो गई। जिले में मौसम में बदलाव के बाद भी वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त व जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि मलेरिया भी तेजी से पांव पसार रहा है। इस समय बुखार का प्रकोप जालेवा बन रहा है। भोगनीपुर क्षेत्र के नोनापुर गांव स्थित अपने नानिहाल आई पनकी निवासी आकाश की दो साल की पुत्री अन्वी की तेज बुखार से हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.