कानपुर, नवम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव से भैंसें लेकर पानी पिलाने यमुना नदी किनारे गया एक युवक रविवार दोपहर में नहाते समय नदी में डूब गया। स्थानीय गोता खोरों ने देर शाम उसको नदी से बाहर निकाला।इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। दीपावली के दो दिन उसकी मौत से परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छनबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी चंद्रभान का छब्बीस साल का पुत्र श्याम जी रविवार दोपहर में घर से भैंसें लेकर पानी पिलाने के लिए यमुना नदी किनारे गया था। वहां यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। शाम तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसके चप्पल, कपडे नदी किनारे रखा मिला। इसपर नदी...