कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: मूसानगर,संवाददाता। देवयानी सरोवर मूसानगर में रविवार को नहाते समय एक युवक गहरे पानी में जाकर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखेारों को बुलवाने के बाद उसका शव पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आंबेडकर नगर मूसानगर का रहने वाला 45 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मोची का काम करता है। उसकी पत्नी सीमा की एक साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। रविवार को वह देवयानी सरोवर में नहाने गया था। वहां गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों से जानकारी मिलते ही एसओ मूसानगर अमिता वर्मा मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Bareily News: नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत इसके बाद उन्होने स्थानीय गोताखोरों को बुलवाने के बाद उसको बाहर निकलवाया। इस बीच उसकी मृत...