Kanpur News: नहर में पानी नहीं, पलेवा के लिए भटक रहे किसान
कानपुर, नवम्बर 19 -- Kanpur News: रूरा। क्षेत्र से निकली निचली रामगंगा नहर में पानी न आने से किनारे बसे गांवों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में पलेवा करने के लिए पानी नहीं मिलने से रबी की फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है। नहर में पानी न होने के कारण किसानों को निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर किसान खेतों की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। नहर के किनारे बसे भारत सिंह पुरवा, बाजपेई पुरवा, गेंदा मऊ, महाराजपुर, लक्ष्मणपुरवा और खुमान पुरवा समेत दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई नहर के पानी पर निर्भर है। किसान इसी पानी से खेतों में पलेवा कर समय से फसलों की बुआई करते हैं। लेकिन बीते करीब 15 दिनों से नहर में पानी नहीं आने के कारण खेत सूखे पड़े हैं। इससे किसानों को गेहूं समेत अन्य रबी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.