कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। बेलगाम खनन माफिया ने रूरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर के पास नहर पटरी किनारे की मिट्टी खोदकर बेच डाली। इस मामले की आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बुधवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदारों की तंद्रा भंग हुई। गुरूवार को सिंचाई विभाग के जेई ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। अब खनन करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कवायद शुरू की गई है। रूरा क्षेत्र में सक्रिय खनन माफिया टीला खेड़ा भूमि के साथ ही सरकारी जमीनों को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों के अनदेखी करने से खनन करने वाले बेलगाम हैं। रूरा कस्बे में जनका देवी महाविद्यालय के सामने व अंबरपुर के पास नहर पटरी की मिट्टी का जेसीबी से अवैध खनन कर माफियाओं ने रात भर में बड़ी तादाद में ट...