Kanpur News: नहरों में उफान रोकने को नवंबर से बनेंगी 12 नई पुलिया
कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सिंचाई विभाग ने शहर में बह रहे हलवाखांडा रजबहा (नहर) में उफान की समस्या पर विराम लगाने की तैयारी कर ली है। रजबहा का शहर में 15 किमी प्रवाह क्षेत्र है। हर साल जब भी रजबहा में पानी छोड़ा जाता है, तो सीटीआई नहर और सचान नहर के पास रजबहा उफान भरने लगता है। लिहाजा, सिंचाई विभाग ने शहर क्षेत्र में रजबहे पर नई पुलिया बनाने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव शासन के पास है। 12.86 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत होते ही नवंबर से पुलियों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। निचली गंगा नहर से हलवाखांडा रजबहा निकला है। इसकी शुरुआत मंधना स्थित छतमरा क्षेत्र से हुई है, जो 37 किमी का सफर तय करते हुए नौबस्ता के आगे पांडु नदी में मिल जाता है। करीब 150 साल पुराने हलवाखांडा रजबहा का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था। रजबहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.