Kanpur News: नहरपुल पर ऑटो चालकों का जमावड़ा, हर दिन लग रहा जाम
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे के मुख्य आवागमन केंद्र नहर पुल पर इन दिनों ऑटो चालकों की दबंगई और मनमानी से लोग परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते ऑटो चालक पुल के बीचों-बीच वाहन खड़े कर सवारियां उतारते और चढ़ाते है जिससे हर दिन सुबह और शाम को जाम लगता है। ऑटो चालकों के द्वारा नहर पुल चौराहे पर कब्जे के कारण सुबह से शाम तक रुक-रुक कर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे रोजाना गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। नहरपुल कस्बे का एक बेहद व्यस्त इलाका है। जहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, राहगीर, और मरीज अस्पताल और गंतव्य की ओर जाते हैं। पुल पर आड़े-तिरछे खड़े ऑटो के कारण मार्ग बेहद संकरा हो जाता है। पीक आवर्स के दौरान जब दोपहिया व चारपहिया वाहन आमने-सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.