कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भीखर गांव का रहने वाला एक युवक रविवार रात में नशे की हालत में घर के पास स्थित एक कुंए में गिर गया। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों की मदद से परिजनों ने उसको कुएं से बाहर निकला। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।भीखर गांव का रहने वाला पैंतालीस साल का पूरन सिंह कानपुर में मजदूरी करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। रविवार देर रात वह नशे की हालत में गांव आया। यहां घर के ठीक बगल में रहने वाले अवधेश चतुर्वेदी के बरामदे में चला गया। वहां अंधेरा होने के कारण कुएं में जा गिरा। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह उ...