कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में नशा मुक्ति अभियान: योग के संग-स्वस्थ युवा, सशक्त भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यूटिलिटी भवन में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विवि के खेल शिक्षक नवल कुमार झा ने योगाभ्यास कराया। नशा मुक्ति में सहायक विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास भी कराया गया। छात्रों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, बालासन, अनुलोम-विलोम तथा श्वासन जैसे योगासन का अभ्यास भी किया। इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। इस मौके पर डॉ. संघमित्रा, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. एकता शर्मा, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. जया वर्मा एवं...