कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में लगाने की जरूरत है। यह बात कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने मंगलवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आयोजित युवा उत्सव के समापन समारोह में कही। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत आयोजित उत्सव में 200 से अधिक युवाओं ने पांच विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित उत्सव की थीम 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' रही। इसमें नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अभिनव जे. जैन ने किया। प्रतियोगिताओं में...