Kanpur News: नवीन गल्लामंडी में आधा दर्जन दुकानों से डेढ़ लाख की चोरी
कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर। नौबस्ता नवीन गल्लामंडी में चोरों ने आधा दर्जन दुकानों में धावा बोल डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की नगदी पार कर दी। सुबह आढ़ती दुकान पहुंचे तो ताले टूटे और नगदी गायब मिली। जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे और गल्लामंडी के अंदर ही हनुमंत विहार थाना और पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरियां न रुकने पर आक्रोश जताया। गल्लामंडी में महेश दलाल की दाल की आढ़त है। इसके साथ ही रोहित उर्फ चिंटू की गल्ला, अभय की मूंगफली, राजू मुनीम की गुड़ की आढ़ते हैं। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री पवन तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह आढ़ती मंडी पहुंचे तो चार कारोबारियों सहित छह दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। इसमें महेश के दुकान में रखे 1.25 लाख रुपये, हरिकिशन की दुकान से 25 हजार, अभय की दुकान से 1500, राहुल की दुकान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.