Kanpur News: नवंबर तक पूरी होगी कल्याणपुर की सीएम ग्रिड रोड
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। कल्याणपुर में बगिया क्रॉसिंग से केसा कार्यालय तक बन रही सीएम ग्रिड रोड नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के जोनल अभियंता आरके सिंह के साथ इस निर्माणाधीन का सड़क का निरीक्षण किया। आरके सिंह ने बताया कि अब यह सड़क चलने योग्य हो गई है। 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। लगभग साल भर से बन रही इस सड़क की वजह से आवागमन बाधित था। अब आवास विकास, कल्याणपुर, बारासिरोही और नानकारी के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस दौरान जलकल जोन छह के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार, पार्षद कौशल मिश्रा, आनंद शुक्ला, राम नरायन, सुनील कुमार और पूर्व पार्षद दिनेश पासवान भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Firozabad News: धीमे निर्माण कार्य पर डीएम में जताई नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.