कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल के रायपुर में बीती 23 अक्टूबर को बिपिन यादव व प्रियांशु विश्वकर्मा के बीच रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद विपिन यादव रक्तरंजित होकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। विपिन ने आरोपित प्रियांशु विश्वकर्मा व उसके साथियों अक्षय सिंह व शुभम सिंह निवासी शीशूपुर नर्वल के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि लाडी-डंडे लेकर कार से तीनो आरोपित हमलावर हो गए और जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीनो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपितों के पास से एक कार भी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...