Kanpur News: नर्वल में संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में महिला की मौत
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। नर्वल में मायके आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नशेबाज पति अक्सर मारपीट करता था, इस वजह से बेटी की जान गई। अखरी गांव निवासी 30 वर्षीय राधा की शादी करीब 15 साल पहले हरवंश मोहाल स्थित तार वाला हाता निवासी गोपाल से हुई थी। परिवार में दो बच्चे आर्यन व आलोक हैं। राधा के भाई शिव शंकर ने बताया कि गोपाल मजदूरी कर आए दिन शराब पीकर बहन से मारपीट करता था। आरोप है कि गुरुवार को शराब को लेकर विवाद हुआ, फिर बहन को मायके जाने के लिए रास्ते में छोड़ दिया। घर पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में राधा को सरसौल सीएचसी ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति गोपाल के अनुसार, राधा की एक माह पहले तबीयत बिगड़ने पर हैलट में भर्ती कराया था। गुरुवार सुबह राधा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.