कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर। नर्वल में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। नर्वल के अखरी गांव निवासी 65 वर्षीय रामकुमार विश्वकर्मा के परिवार में पत्नी सोना, दो बेटे छेदेलाल और छोटू हैं। परिजन ने बताया कि बुधवार सुबह वह चारा लेने बाइक से खेत जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ह्दयखेड़ा मोड़ के पास तेज कार उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपित चालक कार छोड़कर भाग निकला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नर्वल थाना प्रभारी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...