Kanpur News: नर्वल तहसील में 35 किसानों को बांटा मुआवजा
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल तहसील के कटरी डोमनपुर के 35 किसानों को सोमवार को बारिश से फसलों के नुकसान का मुआवजा वितरित किया गया। पिछले दिनों जोरदार बारिश से पांडु नदी उफनाने से पानी कटरी डोमनपुर की फसलों में भर गया था। फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई थीं। किसानों की 10 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई थी। किसानों को धनराशि के प्रतीकात्मक चेक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा व एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति ने सौंपे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया। तहसीलदार नर्वल शालिनी पांडेय, अजय प्रताप सिंह, कानूनगो अजीत सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाढ़ व मकान क्षतिग्रस्त होने पर 422 किसानों को मिले 78 लाख यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने 9.18 लाख किसानों के लिए खोला खजाना, 493 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.