कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता नर्वल के ग्राम पाली में डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गांव में अभियान चलाया। वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह और जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान 69 मरीजों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई गई। जांच में मलेरिया का कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला।इसके अलावा मेस्टन रोड, बिरहाना रोड, चटाई मोहाल और कर्मचारी नगर में सामने आए डेंगू के मामलों को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग ने निरोधात्मक कार्रवाई की। इन क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच, लार्वानाशक छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...