कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर। नरोना चौराहा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास बुधवार सुबह गैराज के बाहर खड़ी दो कारें संदिग्ध दशा में धू-धूकर जल उठीं। लपटें उठती देखकर स्थानीय लोगों ने फीलखाना पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। नरोना चौराहा के पास रुद्र शंकर शर्मा का कार का गैराज है। बुधवार सुबह गैराज के बाहर मरम्मत के लिए खड़ी एक कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पास ही खड़ी दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों कार जलने लगी। मौके पर लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकलकर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने बताया कि आग पर बिना किसी जनहानि के काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।...