Kanpur News: नयागंज में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। नयागंज सराफा में शातिरों ने पुलिसिया गश्त की पोल खोल दी। शातिरों ने ज्वेलरी शॅाप में सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि, बाजार में चहलकदमी होने पर शातिर वारदात को अंजाम देने से पहले रफूचक्कर हो गए। पीड़ित सर्राफ की तहरीर पर पुलिस दुकान के आस-पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपितों की तलाश कर रही है। कृष्णा नगर निवासी चंद्र किशोर भाटिया की नयागंज स्थित दो मंजिला बिल्डिंग के भूतल में खेम चंद चंद्र किशोर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। चंद्र किशोर के छोटे भाई राजीव भाटिया ने बताया कि गुरुवार रात करीब दस दुकान बंद घर चले गए थे। इस बीच शातिरों ने ऊपरी तल से करीब 15 साल पहले शिफ्ट हो चुकी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की फर्श काटकर दुकान में घुसने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.