Kanpur News: नगर पालिका ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण अभियान
कानपुर, नवम्बर 22 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के मुख्य मार्ग पर फुटपाथों के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए रविवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन की टीम ने नगर पालिका मोड़ से इंटर कॉलेज तक तथा हरदुआ पुल के नीचे अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर दुकानें लगाकर रास्ता घेरने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हरदुआ पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने को लेकर सब्जी दुकानदारों और पालिका कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। नगर पालिका के मनोज मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम रविवार को मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने बुलडोजर और सफाई कर्मचारियों की मदद से फुटपाथ पर रखे सामान तथा अस्थायी दुकानों को हटवाया। इस दौरान अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.