Kanpur News: नगर निगम सदन की बैठक 26 को, चुने जाएंगे कार्यकारिणी सदस्य
कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए नगर निगम सदन की बैठक 26 सितंबर को बुलाई गई है। महापौर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में फिलहाल कोई और एजेंडा नहीं रखा गया है। दरअसल, कार्यकारिणी के सदस्यों में पवन पांडेय, धीरेंद्र सोनकर, मंजू पाल, आकर्ष बाजपेई और फैजान रहमान के साथ ही यशपाल सिंह का कार्यकाल 13 अगस्त को ही समाप्त हो चुका है। इसमें से सिविल लाइंस के पार्षद यशपाल सिंह का निधन भी हो गया है। इन रिक्त पदों पर नगर निगम सदन की बैठक में चुनाव होगा। फिलहाल आपसी सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं ताकि निर्विरोध निर्वाचन हो जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.