Kanpur News: नगर निगम सदन आज, चुने जाएंगे कार्यकारिणी सदस्य
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए नगर निगम सदन की बैठक 26 सितंबर को बुलाई गई है। महापौर की अध्यक्षता में होने वाली सदन बैठक में फिलहाल कोई और एजेंडा नहीं रखा गया है। पवन पांडेय, धीरेंद्र सोनकर, मंजू पाल, आकर्ष बाजपेई और फैजान रहमान का कार्यकाल 13 अगस्त को ही समाप्त हो चुका है। इसके अलावा सिविल लाइंस के पार्षद यशपाल सिंह के निधन के कारण एक पद रिक्त हुआ। इन रिक्त पदों पर नगर निगम की सदन की बैठक में चुनाव होगा। फिलहाल आपसी सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं। मानमनौव्वल का दौर शुक्रवार की देर शाम तक चलता रहा। बागी पार्षद आलोक को सदस्य बनाने की पैरोकारीः बागी छह पार्षद पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, विकास जायसवाल, हरिस्वरूप निक्कू तिवारी, अंकित मौर्य और आलोक पांडे ने भी आपस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.