Kanpur News: नगर निगम में पार्षद करेगी कूड़ा स्नान
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। सफाई कर्मी न मिलने और क्षेत्र में बजबजा रही गंदगी को लेकर वार्ड- 14 की पार्षद शालू कनौजिया शुक्रवार को विरोध जताएंगी। वह नगर निगम मुख्यालय में कूड़े से स्नान कर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि केडीए से स्थानांतरण होने के बाद भी राखी मंडी और ओ ब्लॉक शब्जी मंडी, किदवईनगर में गड्ढे, जलभराव, बजबजाती नालियों व कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं। यहां 2026 में सफाई कर्मी नहीं दिए गए। उन्होंने दो दिन पहले चेतावनी दी थी कि अगर नगर आयुक्त ने 48 घंटे में दोनों क्षेत्रों के लिए सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं कराए तो अपनी चप्पल अपने सिर पर रखकर कूड़ा स्नान करूंगी। अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे वह कूड़ा स्नान करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.