Kanpur News: नगर निगम में पहली बार ई-टेंडरिंग से तय हुए ठेकेदार और ठेके
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। अब नगर निगम में ठेके को लेकर होने वाले विवाद और खास ठेकेदारों पर कृपा बरसाने के आरोपों का पटाक्षेप हो गया है। पहली बार ई-टेंडरिंग के जरिए न सिर्फ ठेकेदारों का चयन किया गया बल्कि फाइलों की स्वीकृति भी प्रदान की गई। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने ई-टेंडरिंग प्रणाली का गुरुवार को शुभारंभ किया। पहले यह काम मैनुअल होता था। पूरी प्रक्रिया ई-लॉटरी के जरिए हुई। इससे समय की भी बचत हुई और ठेकेदारों ने भी संतोष व्यक्त किया। इस पारदर्शी पहल के लिए अभियंत्रण जोन चार की 12 निविदाओं की पत्रावलियों को लिया गया था। इसमें मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी के साथ ही ठेकेदार भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि ई-लॉटरी के बाद निविदाओं की स्वीकृति का प्रपत्र तैयार होने में समय बचेगा और ठेके संबंधी सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.