Kanpur News: नगर निगम ने जीवित को बना दिया मृतक, भेजा नोटिस
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम के इंजीनियर भी कमाल के हैं। जोन चार के इंजीनियरिंग विभाग ने बेनाझाबर लेबर कॉलोनी में एक जिंदा शख्स को मृतक बना दिया। पत्नी के नाम मकान खाली कराने का नोटिस भेजा और पति के नाम के आगे लिख दिया-'स्वर्गीय'। अब परिवार के सदस्यों के सामने दोहरा तनाव है। एक तरफ संकट बेघर होने का है तो दूसरी ओर यह साबित करने का कि जिसके नाम नोटिस है वो जिंदा है।
नोटिस का विवरण नोटिस अधिशासी अभियंता जोन चार के कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। इस पर अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल के हस्ताक्षर भी हैं। पत्रांक संख्या डी/522/अ.अ.-4/25-26 द्वारा बेनाझाबर लेबर कॉलोनी में माया देवी, विमला देवी, आशा वर्मा और शनिपाल के नाम पर सात जुलाई 2026 को नोटिस जारी किया गया है। इसी दिन नोटिस सभी के घरों पर चस्पा भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.