कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी, सीएम ग्रिड योजना के अधूरे कामों और बारिश की वजह से शहर की ज्यादातर सड़कों की हालत बदतर है। जन्माष्टमी और गणेश महोत्सव नजदीक हैं। व्यापारियों को आशंका है कि सड़कों की दुर्दशा का असर उनके कारोबार पर पड़ सकता है। इसी के मद्देनज मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में नगर निगम गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। थाली-बर्तन बजाते हुए व्यापारियों ने नारेबाजी की। कहा कानपुर को गड्ढा मुक्त करो..मुक्त करो। व्यापार को बचाना है तो कानपुर को गड्ढा मुक्त करना होगा। ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कहा कि शहर में जिधर देखिए सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। गड्ढों में पानी भरा हुआ है। कहीं सड़क धंस गई है तो कहीं सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। पैचवर्क का काम भी नहीं हो रहा।

इस समय सड़को...