Kanpur News: नगर निगम के 495 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का बढ़ा मानदेय
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। नगर निगम के 495 अचयनित संविदा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की स्वीकृति दे दी गई है। ये सभी कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के हैं, जिनके पद माली और मानव बल केयर टेकर के हैं। अब इन्हें 500.23 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलेगा। पहले इनका मानदेय 423 रुपये रोजाना का था। नगर निगम कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को मिली इस राहत के लिए नगर आयुक्त के प्रति आभार जताया है। नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक में यह जानकारी महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने दी। सभी पदाधिकारियों ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया। रमाकांत मिश्रा ने बताया कि अचयनित संविदा सफाई कर्मियों की भी न्यूनतम वेतन मजदूरी श्रम विभाग के आदेश के अनुसार किया जाना है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.