कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में तिलक हाल में हुई। बैठक में नगर निगम की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के नाम पर लापरवाही पर गहरी चिंता जताई। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं करेगी। बैठक में हर प्रकाश अग्निहोत्री, पदम मोहन मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप निगम, अमरेंद्र सिंह, बृजभान राय, बृजेश गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...