कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक बुधवार दोपहर दो बजे से मोतीझील स्थित मुख्यालय के समिति कक्ष में होगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने इसके लिए एजेंडा जारी कर दिया है। इस बार एजेंडे में नौ प्रस्ताव रखे गए हैं, इस एजेंडे में सबसे अधिक मामले नामकरण के हैं। इसके अलावा, घर-घर कूड़ा उठान के लिए कंपनी चयन को निविदा होनी है। इस पर और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यकारिणी में उप सभापति का चुनाव भी होगा। पूर्व की कार्यकारिणी समिति के प्रस्तावों पर दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई होगी। कार्यकारिणी के तैयार एजेंडे में पिछले एक साल में कराए गए विकास कार्य, अभियंत्रण, मार्ग प्रकाश, उद्यान, जलकल से जुड़े मसलों पर भी चर्चा होगी। आवास विकास सेक्टर एन, केशवपुरम स्थित पार्क का नाम सूर्य सरोवर पार्क करने, वार्ड...