Kanpur News: नगर आयुक्त से मिला यूनाइटेड क्रिश्चियन समाज
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवदादाता। यूनाइटेड क्रिश्चियन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नगर पार्षद सरदार नीतू सिंह के नेतृत्व में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिला। आगामी 2 नवंबर को प्रस्तावित क्रिश्चियन समाज के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम स्तर से जरूरी व्यवस्थाएं कराने की मांग की। नीतू सरदार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, खड़ंजा और सफाई की व्यवस्था की जाए। त्योहारों को देखते हुए जोन-3 और जोन-5 में नगर निगम की ओर से दो अतिरिक्त हाइड्रा वाहन उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। कहा कि जूही नहरिया से श्याम पैलेस, अनुपम पैलेस होते हुए बारादेवी तक मेट्रो के दोनों ओर की सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को तत्काल व्यवस्थित कर मरम्मत कराई जाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ऑल सोल्स डे को लेकर नगर आयुक्त से मिले मसीही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.