Kanpur News: नगर आयुक्त की फटकार, 10 तक पूरी करें सीएम ग्रिड सड़कें
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीएम ग्रिड की सड़कों का निर्माण धीमा मिलने पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को निरीक्षण और समीक्षा बैठक में जोनल अभियंता चार को फटकार लगाई। स्वरूप नगर में 1500 मीटर सड़क में सिर्फ 880 मीटर निर्माण होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मैनपावर और मशीनरी बढ़ाकर काम पूरा करने के निर्देश दिए। सभी परियोजनाएं 10 नवंबर तक पूरी करने की समयसीमा तय की। स्वरूप नगर माता स्वरूप रानी मार्ग पर भवन संख्या 7/163 के पास सड़क अधूरी मिली। दो गड्ढे और लाइट का खंभा पड़ा मिलने पर नगर आयुक्त ने यूटिलिटी का काम पूरा कर खंभा हटाने और फुटपाथ साफ कराने के निर्देश दिए। राजीव पेट्रोल पंप से कंपनी बाग तक पैचवर्क भी तत्काल पूरा करने को कहा। मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में समीक्षा के दौरान सीएम ग्रिड फेस-2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.