Kanpur News: नकली सीमेंट के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, ज्ञापन भेजा
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता।नकली सीमेंट के इस्तेमाल के खिलाफ ग्रामीण कांग्रेसियों ने आवाज बुलंद की। अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में नगर ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा। संदीप ने आरोप लगाया कि सीएम ग्रिड परियोजना, विधायक निधि समेत सरकारी निर्माण कार्यों में भी नकली सीमेंट के इस्तेमाल किया गया। इसकी आईआईटी के विशेषज्ञों से जांच करानी चाहिए। यहां रमणीक चतुर्वेदी, प्राणनाथ मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, इखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित, नरेश त्रिपाठी, मोहम्मद तुफैल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.