कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। लोगों से मजबूरी बताने के साथ ही नकली आभूषण देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनके पास से 10 हजार रुपये और पीली धातु की एक नकली अंगूठी बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। बैरी सवाई गांव निवासी हनीफ मोहम्मद के साथ 18 अगस्त को कुढ़वा गांव के मजरा गुलजारी पुरवा के रहने वाले प्रेम शंकर और विधूना औरैया के रहने वाले योगेंद्र तिवारी ने भैंस खरीदने में रुपये कम पड़ने का झांसा देकर नकली सोने की अंगूठी को असली बताकर गिरवी रखने के बाद 15 हजार रुपये ठग लिए थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 15 हजार का इनामी फरार शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा जांच कराने पर अंगूठी नकली निकली थी। गुरूवार शाम को दोनों को गांव के...