Kanpur News: नए साल से कानपुर से अंतरजनपदीय इलेक्ट्रिक बस सेवा
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नए साल तक कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के बेड़े में 300 ई-बसें और शामिल होंगी। अभी बेड़े में कहने को तो 98 ई-बसें हैं पर समय से मेंटीनेंस न हो पाने की वजह से 70-72 बसें ही ऑन रूट रहती हैं। इस कारण कई रूटों पर ई-बस सेवा दम तोड़ चुकी है। नई बसें आने से शहर के प्रस्तावित 28 रूटों पर इनका संचालन कराने की तैयारी है। इसके अलावा उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, हमीरपुर जिलों के लिए अंतरजनपदीय ई-बस सेवा चालू की जाएगी। पांच और ई-चार्जिंग सेंटर प्रस्तावितनई कंपनी के आने के बाद शहर में पांच और ई-चार्जिंग सेंटर भी खोलना प्रस्तावित है। मकड़ीखेड़ा, बिल्हौर, कानपुर-लखनऊ हाईवे और सागर हाईवे पर खोले जाने हैं। केडीए को जमीन मुहैया करानी है। अभी फजलगंज संजीवनगर डिपो में ही चार्जिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.