कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। श्री भुवनेश्वर मंदिर प्रांगण, किदवई नगर में भक्तों ने नाचते झूमते हुए नंद उत्सव मनाया। भक्तों ने श्री कृष्ण जी के जन्मदिन की बधाई दी। भजन गायक मुकुल बंधु ने मनमोहक भजन गाए। 'हुआ हुआ रे जनम देखो काहना का', 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' और 'मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सिर झुकाना' आदि भजनों पर भक्त घूम नाचे और बाबा की जय जयकार की। मुख्य रूप से मीनू गुप्ता, साधना गुप्ता, सरिता गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, नवीन अग्रवाल, आलोक शर्मा, नरेश सोहने, सोनू गुप्ता, संजू सोहने, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...