कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: बिधनू। सेन पश्चिम पारा नयापुरवा गांव में जमीन बिक्री के बाद बैंक खातों से धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त दक्षिण से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। नयापुरवा निवासी आकाश राजपूत ने बताया कि उन्होंने छह फरवरी 2025 को कठोंगर गांव की अपनी जमीन रोहित कुमार और शिवा कुशवाहा को पांच लाख रुपये में बेची थी। रकम चेक के माध्यम से खाते में स्थानांतरित हुई थी। आरोप है कि गांव के राहुल राजपूत और कुलदीप ने पीड़ित दंपती के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर पत्नी उर्मिला व उनके बैंक खातों में खुद का मोबाइल नंबर लिंक करके फोन पे और एटीएम के माध्यम से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर दंपति ने विरोध किया तो आरोपितों ने गा...