Kanpur News: धूल-धुआं ऊपर न जाने से शहर की हवा अस्वस्थ
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददता। सर्द मौसम होते ही धूल-धुआं ज्यादा ऊपर न जा पाने से शहर की हवा खराब हो रही है। शनिवार शाम सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मानक से तीन गुना अधिक 178 पहुंच गया था, जिससे कानपुर शहर की हवा अस्वस्थ हो गई। खासकर, दमा और सांस के मरीजों के लिए यह हानिकारक है। शाम सात बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। आसमान में धूल और धुएं की धुंध छाई हुई थी। पीएम 2.5 यानी धूल के महीन कण की हवा में मात्रा खतरनाक स्तर 96 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गई थी, जो कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से डेढ़ गुना से ज्यादा दर्ज किया गया है। पीएम 10 हवा में 88 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पाया गया, जो सुरक्षित सीमा के अंदर था, लेकिन नाइट्रोजन ऑक्साइड चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.