Kanpur News: धूमधाम से मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया
कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर। हम्पटी डम्पटी प्री स्कूल व डॉ. शारदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे बड़े उत्साह और स्नेह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक दादा-दादी और नाना-नानी ने शिरकत की। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका तिवारी ने दीप प्रज्वलन से की। छात्रों ने गणेश वंदना पर नृत्य किया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने दादा-दादी के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें स्वागत गीत, नृत्य, कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। नाटक रिश्तों की डोर प्रस्तुत किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां उप प्रधानाचार्या आरती श्रीवास्तव, सुमिता खेड़ा, डाली मेहरा, सपन कौर, गुरसिमरन कौर, जसप्रीत कौर, प्रियंका, प्रेरणा, इशिका, आयुषी, पूजा, श्वेता आदि उपस्थित रहीं। संचालन सीमा मेहरोत्रा ने किया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.