कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर देहात/पुखरायां, संवाददाता। कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर हरियाली तीज उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज भवन को फूलों, हरियाली और आकर्षक पारंपरिक सजावट से सजाया गया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, झूलों और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा। वहीं माती पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं ने एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में हरे परिधानों के साथ हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। अग्रवाल सभा की ओर से दीप प्रज्वलन एवं हरियाली वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिलाओं और बच्चों के लिए तंबोला, लकी ड्रा, पेपर गेम, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- Hapur...