Kanpur News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: चकेरी। शिवकटरा स्थित दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा महिला मण्डल द्वारा भगवान जगन्नाथजी की 18वीं रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान मंदिर परिसर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान रथयात्रा में भगवानों की झांकियां शामिल थीं। यात्रा में काफी संख्या में शामिल भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी जय के जयकारे लगाए। वहीं भगवान जगन्नाथजी के रथ की झांकी के साथ शिव-परिवार, राम दरबार, मां दुर्गा और राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें शामिल भक्त भाव विभोर होकर नृत्य करते हुए चलते रहे। रथयात्रा लालबंगला बाजार, सब्जी मंडी एन टू रोड होते हुए खत्री धर्मशाला में पहुंची, जहां प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.