कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात/मूसानगर, संवाददाता। जनपद में शरद पूर्णिमा के मौके पर रविवार को टेसू झंझिया के विवाह की तैयारी पूरे दिन जारी रही। देर रात बैंड बाजों के साथ टेसू की बारात निकली। मध्यरात्रि में विधि विधान से टेसू ने झुंझिया संग फेरे लिए और विवाह की रस्म अदा हुई। बालिकाओं ने मंगलगीत गाए और बाराती बच्चे ढोल की थाप पर नांचे। शरद पूर्णिमा पर सलावतपुर, पातेपुर, कुरवा खुर्द, गुजराई, लालपुर, नरिहा, बाढ़ापुर, तिंगाई,छतेनी, हुमायूंपुर, सरगांव बुजुर्ग, भुगनियांपुर, मुंड़ेरा किन्नर सिंह, गौसगंज मूसानगर, बनीपारा व करकरापुर आदि गांवों में रविवार को देर रात टेसू-झुंझिया का विवाह संपन्न हुआ। सुबह से ही गांवों में टेसू व झुझिया के धूमधाम से विवाह की तैयारी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Orai News: धूमधाम से हुआ टेसू झिंझिया विवाह और ...