Kanpur News: धीमी हुई रफ्तार पर यमुना में लगातार बढ़ रहा पानी
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में हुई भारी वर्षा के कारण जिले की दक्षिणी सीमा पर स्थित यमुना नदी उफना रही है। पानी बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद भी यमुना के जलस्तर में लगातार हो रहे इजाफा के चलते तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ का खतरा बढ़ता देखकर सहमें हुए हैं। इधर उफनाई यमुना का पानी खेतों में भर जाने से हुए नुकसान से किसान आहत हो गए हैं। वहीं पथार की पुलिया में कटान होने व मुगलरोड के चपरघटा पुल के पास तक पानी पहुंचने से खतरा बढ़ गया है। राजस्थान के कोटा बांध से पानी छोड़े जाने या चंबल के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने से जिले में यमुना-सेंगुर के संगम स्थल मूसानगर क्षेत्र के चपरघटा के आसपास के गांवों में हर साल बाढ़ का कहर होता है। यह भी पढ़ें- Orai News: यमुना का जलस्तर थमा, घटने की उम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.