Kanpur News: धीमी गति से सड़क निर्माण दे रहा लोगों को दर्द
कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में शास्त्री नगर वार्ड की एक गली पिछले दो माह से बनाई जा रही है लेकिन काम में लेट लतीफी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क किनारे खुले सरिया हादसे को दावत दे रहे हैं। रसूलाबाद क्षेत्र कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड में विनोद तिवारी के मकान से नगरपंचायत कार्यालय की ओर जाने वाली गाड़ी व नाली का निर्माण पिछले दो माह से चल रहा है। लेकिन ठेकेदार की लेट लतीफी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।गली में गिट्टी उखड़ी पड़ी है इसके साथ ही किनारे पर खुले सरिया लगाए गए हैं। इस गली में रोजाना छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए आवागमन करते हैं।कभी भी बच्चे गिरकर गंभीर रूप घायल हो सकते हैं। वार्ड निवासी नवनीत शुक्ला, अशोक दुबे, रजनीश गुप्ता, रणधीर सिंह,शेरा बाथम, श्यामबाबू आदि लोगों ने काम जल्दी पूरा कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.